हत्या बलात्कार लूट से पुलिस परेशान, होली से पहले 208 वारंटियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में लगातार हत्या बलात्कार चोरी लूट जैसे अपराधों से सब पुलिस भी परेशान हो गई है। होली त्यौहार में होने वाले फसादो को रोकने के लिए बिलासपुर पुलिस ने अब वारंटी अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। शुक्रवार को बिलासपुर पुलिस की टीम ने 208 वारंटी ओं को गिरफ्तार कर लिया है। होली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभिन्न थानों में नाम जद वारंटी ओं को होली में पकड़कर उन्हें गिरफ्तार करने की योजना पुलिस ने बनाई है।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने सभी थाना में कार्यवाही की गई है
शरीर संबंधी अपराध करने वाले जो लगातार मार पीट, लड़ाई झगड़ा आदि अपराध करते रहते हैं, उनकी गुंडा बदमाश फाइल में नाम जोड़ी गई है।

गुंडा बदमाश की वर्तमान के दोस्त साथी, जीविका का साधन, घूमने का क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध पाए जाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की गई है।
बार बार चोरी तथा नकबजनी करने वाले अपराधियों का नाम निगरानी बदमाश लिस्ट में लाया गया और चेक किया गया जो व्यक्ति संदिग्ध पाए गए उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। पिछले 3 दिनों में अभियान चलाकर कुल 185 गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को चेक कर कार्यवाही किया गया है। पिछले 3 दिनों में अभियान चलाकर न्यायालय द्वारा जारी किए गए 133 गिरफ्तारी वारंट और 75 स्थाई गिरफ्तारी वारंट जो काफी समय से फरार चल रहे थे, ऐसे अपराधियों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है अभियान के दौरान बिलासपुर के सभी थानों में कुल 208 गिरफ्तारी और स्थाई वारंट तामील किए गए हैं।


3 दिवस तक धर पकड़ अभियान में पसीना बहाते रहे आरक्षक

जिले के 17 थाने व 03 चौकियों से लगभग 100 से अधिक पुलिस कर्मचारी 03 दिनो तक अभियान में शामील रहे। बदमाशो को अपराध नहीं करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई साथ गंभीर किस्म के बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया। पुलिस अधिकारियो ने कहा की जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत रखने हेतु आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *