आज से रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रारंभ है, जहाँ एक ओर कांग्रेस अपने अधिवेशन में व्यस्त है वहीं दूसरी ओर भाजपा भी इस अधिवेशन को डिरेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। आज भाजपा सोशल मीडिया में कांग्रेस के अधिवेशन को #लुटेरो_का_अधिवेशन बताने में सफल रही।

न्यूज लिखे जाने तक ये हैशटैग ट्विटर में आल इंडिया न. 1 की पोजिशन पर टेंड कर रहा है, भाजपा के साथ साथ इस टेंड में आमजनता की भागीदारी भी दिखाई दे रही है जो कि कांग्रेस के लिए शुभ संकेत नहीं है।
आप आजकल भूपेश सरकार के हालचाल से वाकिफ ही हैं, लगातार भ्रष्टाचार पर उनके करीबी पकड़े जा रहे लेकिन वो इसे बदले को कार्यवाही बता के पल्ला झाड़ते हुए ही नजर आएं है, इसी बात का सीधा फायदा भाजपा को मिल रहा जिसे कांग्रेस समझने में नाकामयाब रही।
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास का मुद्दा और भ्रष्टाचार के मुद्दे को पुरजोर उठाने से भाजपा का प्रखर रूप अब जनता के सामने है, आगे देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के आरोपों से अपने आप को कैसे निकालती है।