102 मतो के साथ यादव ने दर्ज की जीत 5 प्रत्याशी थे मैदान में
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा सिम्स चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में प्रमोद यादव ने भारी मतों से बाजी मारते हुए जीत दर्ज की।

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार अस्पताल भवन में मतदान हुआ कुल 175 कर्मचारियों ने अपने मतो का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे इसमें प्रमोद यादव ने 102 मतो के साथ चुनाव में जीत दर्ज की जबकि दूसरे नंबर पर चंद्रकांत जयसवाल ने 25 वोट हासिल किया। झम्मन साहू को 22 वोट मिले प्रीतम बर्मन को 18 और रामनाथ साहू को 6 वोट मिला। अध्यक्ष पद में जीत दर्ज करते हुए कहा की कर्मचारियों के हित में हमेशा कार्य करेंगे। उनकी मांगो को शासन प्रशासन तक मुखर होकर रखा जाएगा। यदि इसके लिए आंदोलन भी करना हो तो जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर आवाज उठाते हुए कर्मचारियों के हितो के लिए हमेशा काम किया जाएगा।

