तेंदुए की कानन पेंडारी जू में मौत, पेट में था गहरा जख्म, कुछ दिन पहले रेस्क्यू कर लाया गया था।

बिलासपुर। शहर के नजदीक ग्राम बिनौरी के रेस्क्यू किए गए तेंदुए की कानन पेंडारी जू में मौत हो गई है। उनके पेट में गहरा जख्म था, जिसका इलाज किया जा रहा था। इंफेक्शन फैलने से मौत की आशंका जताई जा रही है।



जंगल से भटककर तेंदुआ गुरुवार को कानन पेंडारी जू के पास बिनौरी गांव पहुंच गया था। इसकीजानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे किसी तरह पिंजरे में कैद किया गया। इसके बाद उसे कानन पेंडरी जू लाया गया। यहां जांच करने पर पता चला कि तेंदुए के पेट में गहरा जख्म है। जू के पशु चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे। इसके बाद भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। वह पर्याप्त आहार भी नहीं ले रहा था। उसकी शरीरिक गतिविधि भी कम हो गई थी। इसे लेकर जू प्रबंधन चिंता में था। इस बीच तेंदुए ने रविवार को दम तोड़ दिया। जू के अधिकारी पेट के जख्म में इंफेक्शन की वजह से मौत की आशंका जता रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *