पत्नी बड़ी ही चालाकी से घर से बहाना बनाकर घर से निकली थी, लेकिन पति को शक हो गया। पत्नी का पीछा करते हुआ पति एक होटल में पहुंच गया। वहां उसने अपने एक दोस्त को भी बुला लिया।
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में पत्नी की बेवफाई ने पति का दिल तोड़ दिया। शादी के कई साल बाद पत्नी के व्यवहार में आए परिवर्तन से उसे शक हुआ। जिसके बाद उसने पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया। रविवार दोपहर को पत्नी घर से निकली। वह ट्रांस यमुना स्थित एक होटल में पहुंची। पीछा करते वह भी अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया। कमरा खुलवाकर पत्नी को पकड़ लिया। इस दौरान होटल में हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस होटल में आ गई और तीनों को पकड़ कर थाने ले आई।

ये है मामला
पति ने पुलिस को बताया कि वह खंदौली क्षेत्र का रहने वाला है। शादी को कई साल हो चुके हैं और उसके बच्चे भी हैं। फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक ने पत्नी से दोस्ती कर ली। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। पत्नी पर उसको शक था। इस पर वह पीछा करने लगा।
हो गया हंगामा
इस दौरान पति-पत्नी में विवाद होने से होटल में हंगामा हो गया। देखने के लिए भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तीनों को थाने ले आई। महिला के प्रेमी को हवालात में बंद कर दिया गया है।
