भाजपा के सोशल मीडिया विभाग की आवश्यक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोशल मीडिया दिनेश सुंदरानी के मुख्य मार्गदर्शन में आज जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में आहूत की गई।
बैठक में सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय के आगमन एवं अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई साथ ही जिला सोशल मीडिया विभाग के द्वारा किये जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई ।

उक्त बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि “भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के सदस्य केवल सदस्य नही अपितु एक सायबर योद्धा है जो पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुँचाने का काम करते है, इसलिए हम कह सकते है पार्टी आज इसी डिजिटल माध्यम से लोगो तक पहुँच कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है विपक्ष में राजनीति करने पर शोषल मीडिया के माध्यम से हम अपनी बात आज आम आदमी तक अपनी बात पहुचाने पर सफल होते हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी में सोशल मीडिया का अहम भूमिका है।

वही सोशल मीडिया के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश सुंदरानी ने संबोधित कर कहा कि “आज सोशल मीडिया का उपयोग हर वर्ग कर रहा है और भाजपा में सोशल मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण है, हम सभी सोशल मीडिया के कार्यकर्ता पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में अपना म बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में यह योगदान मील का पत्थर साबित होगा, आज हर एक कार्यकर्ता अपने दिनचर्या से समय निकालकर भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना समय इसलिए दे रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और श्रद्धा है, भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के यह सदस्य छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने अपना अमूल्य योगदान देंगे।
बैठक में भाजपा महासमुंद के महामंत्री प्रदीप चंद्राकर जी ने अपने उद्बोधन पर समस्त मण्डल संयोजक एवं जिलापदाधिकारी,विधानसभा प्रभारियों को उनके किये जा रहे कार्यों पर सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया
बैठक में सोशल मीडिया के जिला संयोजक नवीन कुमार साव,जिला सह संयोजक विकास बघेल,प्रशांत श्रीवास्तव संयोजक विधानसभा महासमुंद, प्रेम चंद्राकर विधानसभा प्रभारी महासमुंद विधानसभा संयोजक सोशल, ट्वीटर टोली सह प्रमुख नरहरी पोर्ते, कंटेट मेकिंग संकलन सह प्रमुख अमोल साहू,शोषल मीडिया वालेंटियर संपर्क प्रभारी सत्यप्रकाश साहू,शोषल मीडिया वालेंटियर संपर्क सह प्रभारी पंकज साहू ,हीरा साहू सोशल मीडिया संयोजक बागबाहरा विधानसभा, दीपेश मिश्रा विधानसभा संयोजक बसना,राजा अग्रवाल संयोजक झलप पटेवा मंडल, योगेश साहू संयोजक गढ़फुलझर मंडल,मनोज यादव संयोजक सोशल मीडिया भाजपा मंडल गढ़फुलझर,हेमंत कन्नौजे सह संयोजक झलप पटेवा मंडल, जगन्नाथ छुरा संयोजक महासमुंद मंडल,रिवीन्द्र पंडा सोशल मीडिया प्रभारी सरायपाली विधानसभा, मुरलीधर नायक संयोजक विधानसभा सरायपाली, मनबोध मिरी संयोजक भंवरपुर मंडल, पूरन सबर जिला कार्यसमिति सदस्य सोशल मीडिया महासमुंद उपस्थित थे।
