भारत के वीर सैनिकों द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद पूरे देश का गर्व बढ़ गया है. आज पूरा देश सेना के पराक्रम को सलाम कर रहा है. भारतीय सेना के हौसले और शौर्य की गाथा को सलाम करने के लिए रतनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई

रतनपुर के हाई स्कूल चौक में सुबह 11 बजे हाथों में तिरंगा लेकर भाजपाइयों के साथ विभिन्न वर्गों के लोग एकत्र होने लगे। भारत माता की जय वंदे मातरम और भारतीय सेना जिंदाबाद का उद्घोष करते हुए यात्रा महामाया चौक जाकर समाप्त हुई जहां भाजपा नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप समेत सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।