देवघर में निकाली गई विराट भारत शौर्य तिरंगा यात्रा


देवघर  –  भारत के वीर सैनिकों द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद पूरे देश का गर्व बढ़ गया है. आज पूरा देश सेना के पराक्रम को सलाम कर रहा है. भारतीय सेना के हौसले और शौर्य की गाथा को सलाम करने के लिए देवघर में तिरंगा यात्रा निकाली गई


देश के वीर जवानों के सम्मान में स्थानीय शिवलोक परिसर से वीर कुंवर सिंह चौक तक विराट भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य-मार्ग होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक तक गई। भाजपा एवं अन्य संगठनों के लोगो ने भारी संख्या में इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारतीय सेना के साहस, शौर्य, पराक्रम और बलिदान को सलाम करने हेतू लोगो ने एकजुट होकर  भारतीय सेना का उत्साह वर्धन एवं अभिनन्दन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *