रतनपुर। अंचल में लोक पर्व छेरछेरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। किसान परिवारों के हर घर में अन्न दान किया गया। घर घर पहुंच कर हर उम्र के लोगों ने अन्न दान लेकर लोक पर्व की परंपरा को जीवंत किया।

छत्तीसगढ़ में लोक पर्व छेरछरा का पौराणिक महत्व भी है। पौष पूर्णिमा के दिन किसान परिवार अपने खून पसीने की मेहनत से उपजाएं अनाज का दान करते हैं। हर्ष उल्लास के साथ घर घर पहुंच कर सभी उम्र और वर्ग के लोग स्वस्फूर्त अन्न का दान लिया। सुबह से ही गांवों में युवाओं की टोलियां ढोलक नगाड़े के साथ संगीत मय दंडा नाच के साथ अन्न का दान लेने पहुंचते रहे।
VIDEO