सदस्यता अभियान एवं जनाधार को बढ़ाने के लिए किया गया विचार विमर्श।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला इकाई गौरेला पेन्ड्रा मरवाही के द्वारा मासिक समीक्षा बैठक ग्राम पंचायत भाड़ी सम्पन्न हुआ।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रभारी जिलाध्यक्ष फूलसिंह पेन्द्रो जी अध्यक्षता में बैठक रखा गया और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सद्स्यता अभियान एवं जनाधार को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गये।

बैठक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जिलास्तर एक बचतखाता खोले जाने, मातृशक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया ।
बैठक के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने धान खरीदी में हो रहे अवैध वसूली, अवैध रेत परिवहन,राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरण में अनावश्यक देरी जैसे मामलों पर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण के लिए आंदोलन के लिए चर्चा किया गया ।
बैठक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम,प्रभारी जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री फूल सिंह पेन्द्रो, सुश्री रितु पन्दराम प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा गोंगपा,श्री हेमचंद मसराम जिला प्रचार मंत्री गोंगपा ,श्रीमति मनीषा श्याम जी , जिलाध्यक्ष गोंगपा मातृशक्ति प्रकोष्ठ, गोंडवाना शांति सुरक्षा सेना के प्रमुख पंचम पोर्ते,सावन टेकाम जिलाध्यक्ष युवामोर्चा गोंगपा,जिला सचिव गोंगपा पंचराम अरमो,विजय अरमो ,बाल सिंह पोट्टाम जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा गोंगपा ,बैठक में ग्राम पंचायत मनोरा,करहनी,मालाडाड़़,माड़ाकोट,पोड़ी,पीपरडोल,
संचराटोला,देवरीडांड़,टिकठी,बरटोला,डढ़िया,बेलझरिया,दर्रीटोला,ढपलीपानी,उषाढ़,विशेषरा,भाड़ी,पकरिया,सपनी ,बिलाईडांड़,करगीकला,खंता,गनया से सैकड़ों के संख्या पदाधिकारी सम्मिलित रहे।