VIDEO :- स्पोर्टस बाईक में खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे युवक-युवती को पुलिस अधीक्षक एवं स्टॉफ द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया


स्टंटबाजी में प्रयुक्त बाईक को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई एवं भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई,

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह अपने रूटीन दौरे पर कुनकुरी से जिला मुख्यालय लौट रहे थे। कटनी-गुमला नेशनल हाईवे पर उन्होंने एक बाइक पर स्टंट करते हुए प्रेमी जोड़े को देखा। जिसे उन्होंने कैमरे में कैद किया। कुनकुरी पुलिस ने खतरनाक ढंग से बाइक चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना भी लगाया।

जब SP शशि मोहन सिंह की नजर पड़ी तो दोनों भागने लगे। पुलिस अधीक्षक ने अपनी कार से दौड़ाकर दोनों पकड़ा लिया। वहीं मौके पर ही स्टंटबाज की बाइक जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी।

स्पोर्टस बाइक पर सवार होकर खतरनाक स्टंट

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को झारखंड के सिमडेगा जिले के गोमाला का रहने वाला विनय साय (20) अपने 18 साल की लड़की दोस्त के साथ स्पोर्टस बाइक पर सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहा था। नेशनल हाइवे 43 पर कुनकुरी की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस अधीक्षक जशपुर भी कुनकुरी की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने 500 रुपए का काटा चालान

इसी दौरान वे दोनों पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कार को देखकर भाग रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। कुनकुरी पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179(2) के तहत 500 रुपए का चालान भी काटा गया।

लड़की को फ्यूल टैंक पर बैठकर रोमांस

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि वह कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक प्रेमी युगल खतरनाक तरीके से NH-43 पर स्टंट (रोमांस) कर रहा था। युवक लड़की को बाइक की फ्यूल टंकी पर बैठाकर अपनी ओर चेहरा मोड कर रखा था। प्रेमी युगल झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी स्थित मायाली डैम घूमने आए हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *