कोटा विधानसभा क्षेत्र में 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, भाजपा का पलड़ा दिख रहा भारी

रतनपुर, कोटा – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 25 कोटा क्षेत्र में इस बार कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें प्रमुख पार्टी भाजपा, कांग्रेस के साथ छजका,आम आदमी पार्टी एवं अन्य निर्दलीय उम्मीदवार अपनी भाग्य आजमा रहे हैं। कोटा क्षेत्र प्रारंभ से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है,

मगर इस बार छत्तीसगढ़ के दबंग एवं हिन्दू वादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दीलिप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने पिता के राजनीतिक एवं धार्मिक विरासत को सम्हाल रहे हैं। घर वापसी अभियान के वे राष्ट्रीय प्रमुख हैं। उनके इसी हिन्दुवादी छवि का लाभ कोटा क्षेत्र में मिलते दिखाई रहा है। इधर क्षेत्र में कांग्रेस तीन गुटों में विभक्त है, इसका भी लाभ भाजपा को मिल रहा है।

रेणु जोगी जो कि वर्तमान में क्षेत्र के विधायक हैं। विगत पांच वर्षों में अपनी निष्क्रियताऔर उम्र दराज होने के चलते बुरी तरह से मात खा रही है। इस तरह से देखा जाए तो जीत का समीकरण भाजपा के पक्ष में बनते दिखाई दे रही है। अभी अभी जारी भाजपा का कांग्रेस से बेहतर घोषणा पत्र में किए गए वादों का लाभ भी पार्टी को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *