भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की घोषणा पत्र निर्माण समिति के प्रदेश संयोजक सांसद दुर्ग माननीय विजय बघेल , पूर्व मंत्री प्रदेश सह संयोजक घोषण पत्र समिति माननीय अमर अग्रवाल बिलासपुर प्रवास पर राष्ट्रीय रजक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्राम निर्मलकर द्वारा धोबी रजक जाति संख्या लगभग प्रदेश में लगभग 12 लाख है समाज आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक से पिछड़ा हुआ समाज है जीवन स्तर ऊंचा उठाने विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए निम्न मांगे रखी

1 – देश के 17 राज्यों में धोबी रजक जाति अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण में शामिल हैं छत्तीसगढ़ में धोबी रजक जाति को अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण शामिल किया जावे
2 – स्वच्छता अभियान के जनक धोबी रजक समाज के धर्म गुरु संत गाडगे महाराज जी की जयंती 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया जावे स्वच्छता अभियान का नामकरण गाडगे जी नाम हो
3 – केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया में धोबी पद सिर्फ धोबी जाति बेरोजगार आरक्षित हो

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्राम निर्मलकर ,श्री नीलेश नर्मदा रजक युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ प्रदीप निर्णजयक संभागीय सचिव, श्री वल्लभ रजक पूर्व संभागीय महासचिव, श्री बाबा रजत जी संरक्षक राष्ट्रीय रजक महासंघ बिलासपुर, मोनू रजक महासचिव राष्ट्रीय रजक महासंघ महानगर बिलासपुर, कुलदीप रजक जिला अध्यक्ष युवा बिलासपुर, विक्रम रजक महासचिव युवा महासंघ बिलासपुर, अजय रजक जिला संगठन सचिव , जय रजक मिडिया प्रभारी जिला बिलासपुर उपस्थित थे
