रतनपुर। भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ सजे राम दरबार की मनोहर झांकी इन दिनों शहर के साथ ग्रामीण अंचल के श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही। अद्भुत मुर्तिकला के दर्शन, साज सज्जा, सुंदर इंद्रधनुषी रंगों का मिश्रण और लाइटिंग पंडाल को मनोहारी बना रही है। जी हां आप सहीं समझे। हम बात कर रहे हैं, बज्र गणेश उत्सव समिति पुराना बस स्टैंड रतनपुर द्वारा स्थापित पंडाल की।

शहर की पहचान अरसे से भादों गम्मत की समृद्ध परंपरा है। भादों महीने की चतुर्थी तिथि से गणेश की प्रतिमा स्थापित कर उत्सव मनाने की परंपरा अब भी जारी है। जहां रतनपुरिहा भादों गम्मत की परंपरा अब अंतिम सांसें ले रहा है। वहीं बदलते परिवेश में अब आकर्षक पंडालों में विघ्न विनाशक विराजने लगे है। पुराना बस स्टैंड रतनपुर में बज्र गणेश उत्सव समिति ने ऐसे ही आकर्षक पंडाल सजाया है।
जहां राम दरबार सजा है। इसमें गज मुख में श्रीराम है तो साथ में माता सीता की मौजूदगी है। बड़े भाई के साथ सुख दुख के भागी लक्ष्मण, तो राजसी भोग त्यागे भरत और शत्रुघ्न की उपस्थिति है। जहां राम हो वहां भक्त हनुमान की मौजूदगी न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। लालिमा ओज से दर्शकों को उत्साहित करता राम दरबार पंडाल सचमुच में रमणीय स्थल बन गया है। जो आते जाते लोगों को सहज ही आकर्षित कर मनमोहित कर जा रहा है।
इनकी मेहनत और समर्पण से हुआ सब कुछ आकाश दुबे, आकाश गुप्ता, मानस दुबे, जयंत चंदेल, मयंक गुप्ता अमन गुप्ता, अभिषेक यादव, शुभम गुप्ता, शुभम पटेल, शुभम गुप्ता, ऋतिक सोनी, विशाल माली, कान्हा ताम्रकार,ओम नारायण, रूद्र नारायण एवं अन्य