विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर रही महज़ औपचारिकता

संपूर्ण भारत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर रही है

सुधाकर तम्बोली,रतनपुर :- ऐतिहासिक नगरी रतनपुर जो कि एक हजार वर्षों तक प्राचीन छत्तीसगढ़ की राजधानी रही है। अनेकों राजाओं ने यहां राज किया। यहां के अनेक मठ मंदिर , सैकड़ों तालाब, सरोवर नगर के सौंदर्य को बढ़ाती थी। यहां की सुख संपदा आज भी इतिहास के पन्नों में अंकित है। यहां के कई तालाब के किनारो में लगी प्राचीन पत्थरों जीर्ण-शीर्ण राज महलो , बावलियों को देखकर आज भी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि रतनपुर उस समय पूर्ण विकसित शहर था। लेकिन वही विकसित रतनपुर आज अपने अल्प विकास के लिए आंसू बहा रहा है।

संपूर्ण भारत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर रही है, वहीं रतनपुर अपने जनप्रतिनिधियों के अक्षमता एवं क्षुद्र सोच के चलते अपनी प्राचीनता को उजागर नहीं कर पा रही है। शासन का हर विभाग कई मामलों में उदासीन है। नगर पालिका अध्यक्ष इसके लिए संपूर्ण जिम्मेदार है जिसके चलते नगर का समूचित विकास नहीं हो पा रहा है। नगर में कई अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है।साथ ही आम लोगों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

आज प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर प्रदेश के अनेक स्थानों पर आयोजित किये जा रहें जिसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उसका लाभ भी लोगों को दिलाया जा रहा है। मगर यहां आयोजित संकल्प यात्रा शिविर में ऐसी कोई बात देखने को नहीं मिली। महज औपचारिकता निभा कर पालिका ने अपने कर्तव्य का इतिश्री कर लिया।

प्रदीप यादव

नगरपालिका अध्यक्ष के वार्ड के नागरिक प्रदीप यादव ने बताया कि उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर को केवल औपचारिकता पूरी करने वाली शिविर कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *