बिल्हा विधानसभा क्षेत्र तिफरा स्थित फल सब्जी उपज मंडी मे चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक व दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी, जिला पिछडा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामू साहू, मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन,मनोज दुबे,मंडल महामंत्री हरीश साहू, के उपस्थित में फल एवं सब्जी मंडी समिति के पदाधिकारी व सदस्यों से वर्तमान चुनाव को लेकर उनके विचार,भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र मे उनके द्वारा सुझाव मांगे गए

सुझाव पेटिका में फल व सब्जी मंडी सदस्यों द्वारा अपने-अपने सुझव पत्र डाले गये। जन घोषणा पत्र के लिए छत्तीसगढ़िया मन की बात अभियान के तहत तिफरा स्थित फल व सब्जी उपज मंडी के अनिल सलूजा अध्यक्ष थोक फल सब्जी व्यापारी महासंघ,मुकेश अघिजा अध्यक्ष थोक सब्जी व्यापारी संघ,बंधु मौर्या सरंक्षक, रामकुमार साहू सचिव, राज सोनकर सचिव थोक सब्ज़ी व्यापारी संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुये।

विजय बघेल द्वारा व्यापारियों को सुनिश्चित किया गया कि आपके सुझाव और साथ से हम प्रदेश में सरकार अवश्य बनाएंगे आपके द्वारा घोषणा पत्र के लिए दिये गए सुझाव को स्थान जरूर दिया जायेगा सरकार बनते ही सुझाव को पूर्ण भी किया जायेगा।
धरम लाल कौशिक ने कहा कि तिफरा फल सब्जी उपज मंडी से जुड़े समस्त जन मेरे परिवार की तरह है आप सभी का हमारी पार्टी को सदैव साथ मिला पुनः आपके साथ से हम कॉंग्रेस को पटखनी देंगे और जन हित व्यापार और उधम हित में आपके सुझाव पर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में दुर्गेश कौशिक पार्षद,श्याम कार्तिक वर्मा, रितेश अग्रवाल, हनीफ खान, पवन छाबड़ा,मंडल मंत्री अजय कश्यप, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित पाल-महामंत्री द्रोण साहू-संदीप यादव, सोशल मीडिया संयोजक बिल्हा आशीष यादव, प्रमोद नायक, कृष्णा पांडेय,पवन सोनकर,संदीप तिवारी, धर्मेंद्र वर्मा, दीपक सिंह एवं भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधू गण उपस्थित रहे।