महावीर बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष


छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर साहू को बनाया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव की सहमति से महावीर साहू पिता स्व. राधेश्याम साहू जिला बिलासपुर छ.ग. को छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। महावीर साहू पूर्व में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के अध्यक्ष भी रहे हैं। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवागांव मोहदा निवासी श्री साहू की नियुक्ति पर अंचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस को और मजबूती मिलने की बात कही है।

अपनी नियुक्ति पर महवीर साहू ने मिलजुलकर कांग्रेस को प्रदेश में मजबूर बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *