एबीवीपी ने रचा इतिहास, 1001 फिट की निकाली तिरंगा यात्रा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रतनपुर के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1001 फिट भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया, एबीवीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार चौथे वर्ष यह तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा रतनपुर के शासकीय महामाया पीजी कॉलेज से निकाला गया जिसमें हजारों छात्र छात्राओं सहित रतनपुर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए तिरंगा यात्रा करीब 5 किलोमीटर चलने के बाद समापन हाई स्कूल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत मंत्री मनोज वैष्णव रहे व मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पाठक रहे।

मनोज वैष्णव स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की आजादी का यह कालखंड बहुत हीं महत्वपूर्ण है आज पुरा विश्व भारत की ओर देख रहा है आने वाले समय में हर दृष्टिकोण से भारत समृद्ध होगा जिसके लिए आज के युवाओं को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

मुख्य वक्ता पाठक ने कहा की हमें यह आजादी लाखों लोगों की कुर्बानी और सेंकड़ों वर्ष के संघर्ष के बाद ममिली है इसको सम्हाल के हम तभी रख पाएंगे जब पुरा भारत एकजुट रहेगा, क्योंकि आज कई अंतराष्ट्रीय शक्तियाँ हम लोगों को आपस में लड़ाकर देश को तोड़ने में लगी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग संगठन मंत्री यज्ञदत्त वर्मा आतिश सिंह ठाकुर भारती साहू हेमांशु कौशिक जितेंद्र साहू संस्कार चौबे भारतीय साहू सुधांशु यादव प्रेमांशु तंबोली सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *