भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न

राजधानी रायपुर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के विशिष्ट आतिथ्य, एवं संगठन महामंत्री संगठन शिल्पी पावन साय के नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सद्दाम (बनारस), एवं डॉ.सलीम राज सह प्रभारी आरिफ खान के मार्गदर्शन एवं अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद की अध्यक्षता मे अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई

उक्त बैठक मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा मोर्चा को जो भी जिम्मेदारी दी है उसे सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूरी लगन और निष्ठा से हर दायित्व पूरा किया है।

जिला जी पी एम से शामिल हुए संदीप सिंघई

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर विधानसभा मे प्रत्येक बूथ में 100 से अधिक अल्पसंख्यक वोटरों को जोड़ना है। सभी जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सूची तैयार करनी है। अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थी परिवार के घर-घर जाकर केन्द्रीय योजनाओं के बारे में बताना है।

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी मोहम्मद सद्दाम ने अपने वक्तव्य में कहा है कि अल्पसंख्यक मोर्चा को छत्तीसगढ़ में मजबूती से कार्य करना है और हर एक बूथ में जाकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं बताना है।

प्रदेश प्रभारी डॉ. सलीम राज ने बैठक में आये मोर्चा के जिलाध्यक्षों, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्यों से विगत दिनों की कार्ययोजनाओं की जानकारी ली!

प्रदेश के सह प्रभारी आरिफ खान ने सभी जिला की संगठनात्मक रचनाओं की समीक्षा की

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद ने कहा 15 साल में भाजपा शासन की योजनाओं का लाभ मिला और जबसे भूपेश की सरकार आई है तब से ले कर अब तक किसी प्रकार का अल्पसंख्यक समुदाय को लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।
इन्हीं मुद्दों को लेकर जून में प्रदेश सरकार का पुतला दहन की योजना बनाई है !

वहीं मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्त्ताों को सोशल मीडिया की एहमियत बताते हुए कहा के आज के इस डिजिटल युग मे हम कम समय मे केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को और प्रदेश की भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार की नाकामियों को कैसे आम जनता तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा सकते है !!

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश के महामंत्री मखमूर खान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद अहमद शाह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी ने किया !

एवं अंत मे असगर अली रिज़वी ने सभी का अभार व्यक्त किया !!

उक्त बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा श्रीमती नजमा अजीम मिर्जा एजाज बेग दिलीप सिंह होरा सलीम मेमन सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व संभाग प्रभारी सह प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री समेत बड़ी संख्या मे मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *