मौसम में फिर बदलाव, उत्त्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने से न्‍यनूतम10 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज।

फिर से लौटी ठंड, उत्तरी हवाओ के कारण ठंड बढ़ी, लोगों ने लिया अलाव का सहारा।

उत्त्तरी हवा का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इस कारण रात में तापमान फिर से कम होने लगा है। जहां हवाओं के कारण ठंड दस्तक दे रही है। जिसमें लोग ठंड के कारण अलावा का सहारा लेते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं हम आपको बता दें कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पिछले 2 दिनों से उत्तरी हवाओं की चलने के कारण ठंड दस्तक दे रही है। अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा ठंड एवं गर्मी के होने के कारण बीमारी हो रही है। जिसके चलते लोग घरेलू उपचार के साथ साथ डॉक्टरी इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा जिले से लगे अमरकंटक की बात करें तो पहाड़ से लगे होने के कारण यहां का तापमान लगभग 8 से 9 डिग्री के पास था। अब यह देखना होगा कि आखिर कब तक ठंड अपना असर दिखाती है।

वनांचल में खुशनुमा वातावरण।

मौसम में टंडकता के बीच इन दिनों वनांचल क्षेत्र में वातावरण खुशनुमा बना हुआ है। दिनभर ठंडी हवा के साथ शाम के बाद तापमान में अनुकूलता के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह ठंड पड़ रही है। इस बीच पलास के फूल प्रकृति की सुंदरता बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *