मैसेज आया,एजेंट बनने ,
मोटी कमाई के लालच में गवाए 40 लाख ,

बिलासपुर-सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले युवक से मोटी कमाई का झांसा देकर 40 लाख स्र्पये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने लालच में आकर अनजान लोगों के खाते में अपने स्र्पये जमा कराए। इसके बाद अपने स्र्पये वापस पाने के लिए जालसाजों के खाते में कई बार में 40 लाख स्र्पये जमा करा दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित सिविल लाइन में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार मंगला में रहने वाले देवेंद्र कुमार वस्त्रकार निजी संस्थान में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि चार फरवरी को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया। इसमें कुछ कमाई करने के लिए मेक माय ट्रिप का एजेंट बनने की बात कही। उनके हामी भरने पर मोबाइल में एक लिंक भेजा गया। इस लिंक के माध्यम से उनका कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही स्र्पये मांगे गए। कमाई के लालच में आकर उन्होंने जालसाजों के खाते में स्र्पये भेज दिए गए। स्र्पये मिलते ही उन्हें 60 आर्डर पूरा करने के लिए कहते हुए होटलों को रेटिंग देने कहा।इसके एवज में उन्हें कुछ स्र्पये मिले। इससे उन्हें कंपनी पर भरोसा हो गया। दूसरे दिन ही उनके खाते की पूरी राशि निकाल ली गई। इससे वे कंपनी के गु्रप से बाहर हो गए। गु्रप में जोड़ने के लिए उसने स्र्पये मांगे गए। इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते को फिर से शून्य कर दिया गया। मोटी कमाई के लालच में वे जालसाजों के झांसे में आकर बताए खाते में स्र्पये जमा करते रहे। दो दिन के भीतर ही जालसाजों ने उनसे 40 लाख 75 हजार स्र्पये ले लिए। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी की आशंका हुई। उन्होंने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *