अंतिम संस्कार के दौरान ये क्या हुआ,श्मशान से सीधे अस्पताल पहुंचे दर्जनों लोग

कुछ लोगों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान में एक अंत्येष्टि के दौरान मधुमक्खियों के हमले में करीब चार दर्जन होग घायल हो गए। श्मशान घाट से लोग सीधे अस्पताल पहुंचे, यहां मधुमक्खियों के डंग से घायल लोगों का तांता लग गया था।

जानकारी अनुसार बीते रोज बड़ागांव धसान में एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया था। मोहल्ले और गांव सहित रिश्तेदार उनके अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय श्मशान घाट पहुंचे थे। जब अंतिम संस्कार चल रहा था, उसी दौरान पास ही पेड़ पर लगे मधुमक्ख्यिों के छाते तक धुआं पहुंच गया और अचानक सैकड़ों-हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में लोग अपना चेहरा छिपाते यहां-वहां भाग रहे थे।

मुक्तिधाम में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल सभी को इलाज के लिए मुक्तिधाम से सीधे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां लोगों के चेहरे, माथे, हाथ, कंधे, पीट, गर्दन से मधुमक्खियों के कांटे निकालकर उनका इलाज शुरू किया गया। कुछ लोगों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *