मोर आवास मोर अधिकार को लेकर विधानसभा घेरने जाएंगे रतनपुर के कार्यकर्ता

मोर आवास मोर अधिकार को लेकर 15 मार्च को भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करेंगे। जिसे लेकर रतनपुर में भी भाजपा नेताओ बीजेपी कार्यालय बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एकजुट कर रहे हैं।

विधानसभा घेराव का पोस्टर लगाते नगरपालिका अध्यक्ष

इस लेकर सोमवार को बैठक में मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के विरोध में होने वाला बड़ा आंदोलन है। लोगों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलता के बारे में बताना है।

जिसमें मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी पवन गर्ग ,जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष मनोहर राज प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवकुश कश्यप नगरपालिका रतनपुर के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे , युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप आदि प्रमुख नेताओं सहित रतनपुर मण्डल से हजारों की कार्यकर्ता व हितग्राही इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने सक्रियता बनाए हुए हैं।

कल 15 मार्च के विधानसभा घेराव कार्यक्रम हेतु मार्ग व्यवस्था का विवरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *