छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता टी एस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनने पर इंटक कांग्रेस में जश्न का माहौल

छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर नेता सरगुजा महाराज टी एस सिंहदेव के छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनने पर बडे़ ही धूम धाम से इंटक कांग्रेस ने मीठा बांटकर खुशी इजहार किया साथ ही राजेश यादव जिला उपाध्यक्ष इंटक कांग्रेस के वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर र्निविरोध निर्वाचित होने पर इंटक परिवार के द्वारा उनका स्वागत किया गया साथ ही राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया

और इंटक के पदाधिकारी महिला जिला उपाध्यक्ष गोमति पुरी ,दिलीप वाहने इंटक नगर पंचायत दैनिक कर्मचारी अध्यक्ष नगर पंचायत गौरेला ,डी आर रौतेल अध्यक्ष ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग , पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बिलासपुर शंकर कंवर इन सभी पदाधिकारीयों का जन्म दिवस इंटक जिला अध्यक्ष इदरीश अंसारी ने केक कटवा कर मनाया आज के इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष इदरीश अंसारी ,महिला जिला अध्यक्ष ममता पुरी, अमित सोनी जिला मीडिया प्रभारी, बलराम देवांगन ब्लाक अध्यक्ष मरवाही, राकेश पुरी जिला संयुक्त सचिव , कोषाध्यक्ष आबिद भाई ,राजेश यादव ,गोमति पूरी ,डी आर रौतेल, चांदनी पुरी एवम काफ़ी संख्या में इंटक परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *