छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की शुरुआत रुक गई है। एक महीने में यह सर्वे पूरा करना है। यह सर्वेक्षण इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसकी रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार आवास, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों का चयन करती है। जनगणना नहीं होने के कारण राज्य सरकार ने सर्वे का फैसला लिया है।

यही कारण है कि कलेक्टर ने अति महत्वपूर्ण सर्वेक्षण के दौरान सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। कलेक्टर ने अपने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि 30 अप्रैल तक सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने मुख्यालय में उपस्थित होंगे। फ्लोकेटर की अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अवकाश नहीं ले सकेगा।