खैरा प्रीमियर लीग का दूसरा दिन: जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल हुए शामिल,युवाओं में उत्साह का संचार

रतनपुर के ग्राम खैरा में आयोजित खैरा प्रीमियर लीग (KPL) का दूसरा दिन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह क्रिकेट टूर्नामेंट 8 जनवरी से 12 जनवरी तक चल रहा है, जिसमें गांव की 6 टीमों ने जोर-शोर से हिस्सा लिया है। इस लोकप्रिय गांव स्तर की लीग में युवा खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता है।

आज टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में मोहित जायसवाल शामिल हुए। उनके साथ बबलू कश्यप, ज्वाला कौशिक और सुधाकर ताम्बेली,दीपक विजय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मोहित जायसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने उद्बोधन में खेलों की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।
खैरा प्रीमियर लीग गांव के युवाओं द्वारा आयोजित एक लोकल क्रिकेट प्रतियोगिता है, जो आईपीएल की तर्ज पर खेली जा रही है। इसमें गांव की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है।

आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि गांव के युवाओं में एकता और खेल भावना को भी मजबूत कर रहा है। टूर्नामेंट के आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *